inshorts

बीजेपी विधायक के खिलाफ पटना में 25-वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण मामले में केस हुआ दर्ज

बिहार के बीजेपी विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ 25-वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण के मामले में पटना में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार मामला बीते 9 फरवरी का है। बताया जा रहा है पीड़िता परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी।