बीजेपी सांसद ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में चलाई बैलगाड़ी, सामने आया वीडियो

छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद चुन्नी लाल साहू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने दोस्त व कांग्रेस नेता भाव सिंह साहू के बेटे की शादी में बैलगाड़ी चलाते दिख रहे हैं। भाव सिंह के इंजीनियर बेटे व दूल्हे उमाकांत साहू ने कहा कि वह पारंपरिक तौर पर बारात निकालकर फिज़ूल खर्च से बचने का संदेश देना चाहते थे।