बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में राजस्थान के दो भाई अरेस्ट
भोपाल (मध्य प्रदेश) से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सोशल मीडिया (वॉट्सऐप) पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के मामले में भरतपुर (राजस्थान) के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, प्रज्ञा ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने पैसों की मांग करते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो वीडियो को वायरल कर देंगे।