'बीड़ी' को लेकर हुए झगड़े में गुजरात में 2 लोगों की मौत, गांव में तैनात की गई पुलिस

मोरबी (गुजरात) के जुना जोगढ़ गांव में रविवार को एक चरवाहे ने बीड़ी देने से मना करने वाले एक राहगीर की डंडे से मारकर हत्या कर दी। डीएसपी राधिका भराय के अनुसार, घटना के बाद मृतक के गांववालों ने भी चरवाहे की हत्या की। किसी अप्रत्याशित घटना को रोकने और तनाव के मद्देनज़र गांव में पुलिस तैनात की गई है।