केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2017 से फरवरी 2022 तक कुल 641 सरकारी वेबसाइट/ईमेल/ट्विटर अकाउंट हैक हुए। बकौल ठाकुर, 2022 में फरवरी तक 28 सरकारी ईमेल/वेबसाइट/ट्विटर अकाउंट हैक हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में यह संख्या 186, 2020 में 77, 2019 में 61, 2018 में 114 और 2017 में 175 थी।