बीते 8 साल में डीबीटी के ज़रिए ₹23 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांधीनगर (गुजरात) में 'डिजिटल इंडिया वीक 2022' को संबोधित करते हुए कहा, "डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बीते 8-साल में ₹23 लाख करोड़ से अधिक...सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए हैं।" उन्होंने कहा, "समय के साथ जो देश आधुनिक टेक्नोलॉजी को नहीं अपनाता...समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है।"