बीते 8-9 वर्षों में लगभग हर महीने भारत में एक मेडिकल कॉलेज बना है: अभिभाषण में राष्ट्रपति
बजट सत्र के पहले दिन अपने पहले अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है, "बीते 8-9 वर्षों में लगभग हर महीने भारत में एक मेडिकल कॉलेज बना है।" उन्होंने आगे कहा, "इस दौरान देश में हर दिन दो कॉलेजों की स्थापना हुई है। हर हफ्ते एक यूनिवर्सिटी बनी।" बकौल राष्ट्रपति, 2014-2022 तक 260 से अधिक मेडिकल कॉलेज खुले हैं।