बीते दिसंबर से 14 फरवरी तक 1.6 लाख हवाई यात्रियों ने 'डिजी यात्रा' ऐप का प्रयोग किया
नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि 1 दिसंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक एयरपोर्ट पर 1.6 लाख से अधिक यात्रियों ने 'डिजी यात्रा' ऐप का उपयोग किया है। मंत्रालय के मुताबिक, एंड्रॉयड के प्ले स्टोर और आईओएस के ऐप स्टोर पर 'डिजी यात्रा' ऐप को डाउनलोड करने वाले लोगों की संख्या 4.22 लाख हो गई है।