सरकार द्वारा शनिवार को जारी प्रारंभिक व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, भारत का व्यापार घाटा पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त 2022 में दोगुने से अधिक बढ़कर $28.68 बिलियन पर पहुंच गया है। इस दौरान निर्यात 1.5% घटकर $33 बिलियन और आयात 37% बढ़कर $61.68 बिलियन हो गया है। दरअसल, अगस्त 2021 में देश का व्यापार घाटा $11.71 बिलियन था।