बीपीएससी ने स्थगित की 5 अप्रैल को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा
बीपीएससी ने आगामी 5 अप्रैल को होने वाली तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने इसे लेकर बिहार के ज़िला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इससे पहले बीपीएससी ने बीते 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया था।