inshorts

बीपीएससी परीक्षा पास कर बिहार में डीएसपी बनीं महिला कॉन्स्टेबल, 7 माह की बच्ची की हैं मां

बेगूसराय (बिहार) में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल बबली ने बीपीएससी की परीक्षा पास की है और अब डीएसपी की ट्रेनिंग लेने जा रही हैं। गया निवासी बबली 7 महीने की एक बच्ची की मां भी हैं। 2015 से पुलिस कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत बबली ने अपने तीसरे प्रयास में बीपीएससी की परीक्षा पास की है।