बीफ विरोधी अभियान को लेकर दो पशु कार्यकर्ताओं पर मुंबई में भीड़ ने किया हमला
चूनाभट्टी (मुंबई) में कथित तौर पर गाय का मांस ले जा रहे ट्रक पर छापा मारने के लिए पुलिस के साथ गए दो पशु कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों से अधिक की भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कार्यकर्ता को रॉड से मारे जाने के बाद सिर में चोट आई जबकि दूसरे को लाठियों से मारा गया था।