बीबीसी को पैसे चाहिए, वह बिकाऊ है: पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर बीजेपी सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीजेपी सांसद महेश जेठमलानी ने मंगलवार को कहा कि बीबीसी को आगे बढ़ने के लिए पैसे चाहिए और वह बिकाऊ है। उन्होंने कहा कि बीबीसी भारत के खिलाफ चीन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। बकौल जेठमलानी, बीबीसी को ऐसा करने के लिए चीनी कंपनी हुआवे से पैसे मिलते हैं।