inshorts

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोविड-19 से ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और फिलहाल वह 15 दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। गांगुली के भाई स्नेहाशीष के अनुसार, इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी इसीलिए एहतियात के तौर पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।"