बीसीसीआई के टेंडर के अनुसार आईपीएल की 2 नई टीमों का बेस किन शहरों में होने की संभावना है?

आईपीएल के अगले सीज़न से जुड़ रहीं 2 नई टीमों का बेस बीसीसीआई द्वारा जारी टेंडर डॉक्यूमेंट्स में सूचीबद्ध 6 भारतीय शहरों में से किन्हीं 2 में होगा। ये शहर हैं- अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर और लखनऊ। निवेशक एक से अधिक शहर के लिए बोली लगा सकते हैं लेकिन उन्हें आखिर में एक ही शहर चुनना होगा।