बीसीसीआई की 18 अक्टूबर को हुई 91वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉजर बिन्नी को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया। जय शाह लगातार दूसरी बार बीसीसीआई के सचिव चुने गए हैं जबकि राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। देवजीत सौकिया और आशीष शेलार को क्रमश: बीसीसीआई का संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया है।