बीसीसीआई ने की नए चयनकर्ता चुनने के लिए 3 सदस्यीय सलाहकार समिति की नियुक्ति
बीसीसीआई ने 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को नियुक्त करने का एलान किया है। मल्होत्रा और परांजपे ने समिति में मदन लाल और आर.पी. सिंह की जगह ली है। गौरतलब है कि इस समिति का पहला काम भारतीय टीम के लिए नई चयन समिति का चयन करना होगा।