टी20 विश्व कप 2021 के बाद राहुल द्रविड़ के भारतीय कोच बनने की खबरों के बीच बीसीसीआई ने रविवार को भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच, बल्लेबाज़ी कोच, गेंदबाज़ी कोच और फील्डिंग कोच के लिए आवेदन मांगे। मुख्य कोच के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है और नियुक्ति के समय उनकी आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।