बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की 5 टीमों के मालिकों का किया एलान
बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की 5 टीम और उनके मालिकों का एलान कर दिया है। नीलामी में अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी के लिए अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने ₹1,289 करोड़ की बोली लगाई जबकि इंडियाविन स्पोर्ट्स ने मुंबई की टीम को ₹912.99 करोड़ में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट और कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स क्रमशः बेंगलुरु, दिल्ली और लखनऊ फ्रैंचाइज़ी की मालिक होंगी।