बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप-2021 में भारतीय टीम के मेंटर एम.एस. धोनी और वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर क्रिस गेल की दुबई में साथ में तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया है, "2 दिग्गज...एक यादगार पल...जब धोनी और गेल साथ दिखे।" गौरतलब है, टी20 विश्व कप-2021 के अभ्यास मैच में सोमवार को भारत ने इंग्लैंड को हराया जबकि पाकिस्तान से वेस्टइंडीज़ हार गया।