inshorts

बुखार और गले में खराश के मामलों में कोविड-19 टेस्ट करें: राज्यों/यूटी से केंद्र

केंद्र ने राज्यों/यूटी से कहा है कि 'किसी भी व्यक्ति को खांसी/बिना खांसी के बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, सांस फूंलना, बदन दर्द, स्वाद/सुगंध जाना, थकान और डायरिया हो तो...रिपोर्ट आने तक उसे कोविड-19 का संदिग्ध मामला माना जाए।' बकौल केंद्र, ऐसे लोगों का टेस्ट किया जाए और उन्हें रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाए।