दिल्ली मेट्रो में दिवंगत गायक-संगीतकार मोहम्मद रफी का गाना गा रहे बुज़ुर्ग का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में यह बुज़ुर्ग 1964 की फिल्म 'गज़ल' का 'रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं' गाना गाते दिख रहे हैं जबकि उनके आसपास बैठे लोग शांतिपूर्वक गाना सुनते नज़र आ रहे हैं। बीच में उन्होंने कहा, "गाना पूरा सुनाऊंगा।"