inshorts

बुज़ुर्गों को रेल किराए पर छूट न देने के चलते 2022-23 में रेलवे को हुई ₹2,242 करोड़ की आय

एक आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने बुज़ुर्गों को रेल किराए में दी जाने वाली छूट को बंद करने के बाद 2022-23 में ₹2,242 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। बकौल आरटीआई, 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच रेलवे ने करीब 8 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए पर कोई छूट नहीं दी।