inshorts

बुमराह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ और मेरे आदर्श हैं: कार्तिक त्यागी

राजस्थान रॉयल्स के पेसर कार्तिक त्यागी ने कहा है कि मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ हैं। त्यागी ने बुमराह को उनका आदर्श भी बताया। गौरतलब है कि मंगलवार को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बुमराह ने त्यागी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।