बुमराह करेंगे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत की कप्तानी, कोविड-19 के कारण रोहित हुए बाहर

बीसीसीआई ने बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल किए गए 5वें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह पेसर जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दरअसल, कोविड-19 संक्रमित होने के कारण भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा मैच से बाहर हो गए हैं। बुमराह 2022 में किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत का नेतृत्व करने वाले छठे कप्तान बनेंगे।