बुमराह के साथ शाहीन अफरीदी की तुलना बेवकूफी होगी: मोहम्मद आमिर

पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी की तुलना पर कहा है कि यह बेवकूफी होगी। उन्होंने कहा, "शाहीन युवा हैं और अभी सीख रहे हैं जबकि बुमराह काफी समय से भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज़ हैं...खासकर डेथ ओवरों में।"