बुरी तरह से कुचले गए सिर के साथ यूपी में हाईवे किनारे मिला महिला का शव
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को बताया कि बांदा में नैशनल हाईवे-35 के किनारे पर बुरी तरह से कुचले गए सिर के साथ एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ का अंगूठा कटा हुआ था। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं।