बुलबुल चिड़िया पर बैठकर रोज़ जेल से बाहर जाते थे सावरकर: कर्नाटक में 8वीं की किताब में दावा

कर्नाटक में 8वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में लिखा है कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर जब जेल में थे, तब बुलबुल चिड़िया उनकी कोठरी में आती थी जिसपर बैठकर वह रोज़ाना अपनी मातृभूमि का भ्रमण करते थे। कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन समिति के अनुसार, इसे मुहावरे की तरह लिखा गया है और यह कोई वास्तविक दावा नहीं है।