फोनपे के सीईओ समीर निगम ने ट्वीट किया है, "बुल्ली बाई ऐप के निर्माताओं को आजीवन कारावास की सज़ा मिलनी चाहिए। आप जो भी हैं...आपको शर्म आनी चाहिए।" उन्होंने आगे लिखा, "आपकी मां भी आज शर्मिंदा होंगी कि उन्होंने आपको जन्म दिया।" गौरतलब है कि बुल्ली बाई ऐप पर कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थीं।