मुंबई पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप केस के सिलसिले में बेंगलुरु से 21-वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी ऐक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें गिटहब पर होस्ट की गई 'बुली बाई' ऐप पर कथित तौर पर अपलोड की गई हैं।