अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का परीक्षण 2026 में गुजरात के बिलिमोरा और सूरत के बीच किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से किया जाएगा लेकिन इसकी परिचालन गति 320 किलोमीटर/घंटे होगी। गौरतलब है, बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508.17 किलोमीटर की दूरी करीब 2.58 घंटे में पूरी करेगी।