बुलेट ट्रेन परियोजना आकार ले रही है: गुजरात में निर्माण कार्य की तस्वीर शेयर कर रेलवे

रेल मंत्रालय ने आणंद (गुजरात) के पास मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन परियोजना) के निर्माण कार्य की तस्वीरें शेयर कर कहा है, "कॉरिडोर आकार ले रहा है।" बकौल मंत्रालय, आणंद के पास कई जगह पाइल और पाइल कैप का काम चल रहा है। गौरतलब है, 30 सितंबर को परियोजना के पहले गर्डर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।