बुल्ली बाई ऐप के 'क्रिएटर' का दावा- भारतीय व पाकिस्तानी वेबसाइटों को कर चुका हूं हैक: पुलिस

दिल्ली के डीसीपी (इंटेलिजेंस फ्यूज़न ऐंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स) के.पी.एस. मल्होत्रा ने बताया है कि बुल्ली बाई ऐप का 'क्रिएटर' व 21-वर्षीय बीटेक का छात्र नीरज बिश्नोई 15 साल की उम्र से वेबसाइटों को हैक करने का काम कर रहा है। बकौल मल्होत्रा, नीरज ने दावा किया कि वह ना सिर्फ भारतीय बल्कि पाकिस्तानी वेबसाइटों को भी हैक कर चुका है।