'बुल्ली बाई' ऐप के क्रिएटर व मुख्य साज़िशकर्ता को दिल्ली पुलिस ने असम से किया गिरफ्तार

दिल्ली के डीसीपी (इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स) के.पी.एस. मल्होत्रा ने बताया है, "गिटहब पर 'बुल्ली बाई' ऐप बनाने वाले शख्स और मुख्य साज़िशकर्ता नीरज बिश्नोई को असम से गिरफ्तार किया गया है।" बकौल मल्होत्रा, बिश्नोई, ऐप के ट्विटर अकाउंट का मुख्य होल्डर था। 'बुल्ली बाई' ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन्हें निशाना बनाया गया था।