बुल्ली बाई ऐप मामले की समयबद्ध जांच का आदेश दें: महिला वकीलों ने सीजेआई को लिखा पत्र
महिला वकीलों के एक फोरम ने सीजेआई एन.वी. रमणा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 'बुल्ली बाई' ऐप मामले की समयबद्ध जांच का आदेश दिया जाए। उन्होंने पत्र में ऐप को लेकर कहा कि 'कुछ कायर दिमागों ने सार्वजनिक रूप से आम जनता के बीच कट्टरता व्यक्त की।' मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।