बुल्ली बाई ऐप मामले के दो आरोपियों (आरोपी श्वेता सिंह और मयंक) को 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मयंक के वकील ने कहा, “बांद्रा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है...17-जनवरी को उसपर सुनवाई होगी।” कोर्ट ने डीसीपी को कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा श्वेता को थप्पड़ मारने की जांच के भी निर्देश दिए हैं।