'बुल्ली बाई' के क्रिएटर ने सु*** डील्स प्रकरण के समय खुद को बतौर रिपोर्टर पेश किया था: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि बुल्ली बाई ऐप केस में 'मुख्य साज़िशकर्ता' बी.टेक. छात्र नीरज बिश्नोई सु*** डील्स विवाद के दौरान सक्रिय था। बकौल पुलिस, बिश्नोई ने एक लड़की की फेक ट्विटर प्रोफाइल के ज़रिए खुद को बतौर न्यूज़ रिपोर्टर पेश किया था। पुलिस के अनुसार, बिश्नोई ने गलत सूचना फैलाने के लिए कुछ रिपोर्टर्स से संपर्क किया था।