मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'बुल्ली बाई' केस के आरोपी 21-वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार ने 'खालसा वर्चस्ववादी' नाम से अकाउंट खोला था। बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए विशाल ने ऐप से जुड़े अकाउंट्स के नाम बदलकर 'सिख नामों से मिलते-जुलते' कर दिए। बकौल पुलिस, उत्तराखंड से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी महिला ऐप से संबंधित 3 अकाउंट संभाल रही थी।