'बुल्ली बाई' मामले में मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 'बुल्ली बाई' ऐप मामले में मयंक रावल नामक एक अन्य आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 3 हो गई है। यह उत्तराखंड से इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले केस की मुख्य आरोपी को भी मंगलवार को उत्तराखंड से अरेस्ट किया गया था।