'बुल्ली बाई' व 'सु*** डील्स' ऐप बनाने वालों को दिल्ली के कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी ज़मानत

दिल्ली के एक कोर्ट ने 'बुल्ली बाई' ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई और 'सु*** डील्स' ऐप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर को मानवीय आधार पर ज़मानत दी है। कोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पहली बार अपराध किए हैं और लगातार जेल में रहना उनके लिए हानिकारक होगा। दरअसल, ऐप्स पर 'नीलामी' के लिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थीं।