बूस्टर डोज़ अभियान के पहले दिन 10.5 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी डोज़ दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि बूस्टर डोज़ अभियान के पहले दिन 10.5 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन का तीसरा टीका लगाया गया। गौरतलब है, सोमवार को शुरू हुए अभियान में 7.4 लाख स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक के 3.2 लाख लोगों को टीका लगाया गया।