inshorts

बूस्टर डोज़ लगवाने वालों को चंडीगढ़ के दुकानदार ने की मुफ्त छोले-भटूरे खिलाने की पेशकश

चंडीगढ़ में एक दुकानदार ने कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी खुराक लगवाने के बाद उसी दिन सर्टिफिकेट दिखाने वालों को मुफ्त छोले-भटूरे खिलाने की पेशकश की है। दुकानदार संजय राणा के अनुसार, वह टीकाकरण की धीमी रफ्तार से चिंतित हैं। पिछले साल भी उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त छोले-भटूरे खिलाए थे जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उनकी प्रशंसा की थी।