बूस्टर डोज़ के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का फीचर Co-WIN पर हुआ लाइव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक विकास शील ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर (प्रिकॉशनरी) डोज़ के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का फीचर अब Co-WIN पर लाइव है। हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज़ लगाने की कवायद 10 जनवरी से शुरू होगी।