बृजभूषण को 21 मई तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम बड़ा फैसला लेंगे: रेसलर विनेश फोगाट
डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर (दिल्ली) पर धरना दे रहीं रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है कि अगर 21 मई तक सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदर्शनकारी रेसलर्स एक बड़ा फैसला लेंगे। किसान नेताओं के समर्थन करने पर उन्होंने कहा, "किसी ने हमारे प्रदर्शन को हाईजैक नहीं किया बल्कि लोग हमारे साथ जुड़ गए हैं।"