बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी को सैल्यूट करते छोटे बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी को सैल्यूट करते छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बच्चे के सैल्यूट करने पर जवाब में सुरक्षाकर्मी भी सैल्यूट करता हुआ दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वीडियो के लिए मिहिर झा को क्रेडिट देते हुए लिखा, "बहुत छोटी उम्र में सम्मान करना...और देशभक्ति सीख ली।"