बेंगलुरु का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर हुआ तैयार, 15 जून से शुरू हो सकता है आवागमन
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा है कि येलो लाइन (आरवी रोड-बोम्मासंद्रा) के साथ रागीगुड्डा से सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी) तक 3.3 किलोमीटर लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है। यह बेंगलुरु का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर पर एक तरफ से 15 जून से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।