बेंगलुरु में बाढ़ के बीच एप्सिलॉन इलाके में स्थित एक आलीशान विला के लिविंग रूम में तैरते एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उसके आसपास घर का सामान तैरता हुआ और एक पियानो पानी में डूबा दिख रहा है। एप्सिलॉन में विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी और ब्रिटैनिया के सीईओ वरुण बेरी समेत कई कारोबारी रहते हैं।