बेंगलुरु के 5 से अधिक स्कूलों को ईमेल के ज़रिए मिली बम होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने शुक्रवार को बताया कि शहर के 5 से अधिक स्कूलों को ईमेल के ज़रिए उनके परिसर में बम होने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते स्कूलों में पहुंचकर वहां तलाशी अभियान चला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इनमें से किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।