बेंगलुरु के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले कार्डियक चेक-अप के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के भर्ती होने की खबरों का खंडन किया है। अस्पताल ने कहा, "गांगुली बेंगलुरु में हैं इसलिए वह नारायण हेल्थ के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी से मिलने के लिए अस्पताल में आए थे।"