सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी समारोह की अनुमति देने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा था कि मैदान में '200 साल' से कभी ऐसा आयोजन नहीं हुआ।